हार्दिक पांड्या का टीम में लौटने का सिर्फ 1 रास्ता है, गौतम गंभीर ने दे दिया साफ संदेश

Gautam Gambhir Statement On Hardik Pandya: भारतीय टीम के शीर्ष ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी समय से टीम से बाहर हैं, इसकी वजह अधिकतर उनकी चोटें और फिटनेस समस्या रही है। लेकिन कोच गौतम गंभीर ने उनकी बॉलिंग क्षमता को लेकर भी बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम में कब वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या
  • कोच गौतम गंभीर ने साफ शब्दों में पांड्या को दिया सख्त संदेश
  • गंभीर ने कहा- वो 10 ओवर नहीं फेक सकता

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए T20I सीरीज के तीसरे टी20 मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने नीतीश कुमार रेड्डी के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर विकास का समर्थन किया और कहा कि हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले मैच खेलने की ज़रूरत होगी।

Gautam Gambhir Clear Statement On Hardik Pandya Comeback Route

गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की वापसी पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

तीसरे टी20 मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि नीतीश कुमार रेड्डी को T20 फॉर्मेट से हटाने से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ज़्यादा मैच खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने 2027 ODI वर्ल्ड कप और भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से पहले सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर तैयार करने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, रेड्डी को पहले एशियाई खेलों की 15-सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें हटा दिया गया है और अब वो वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत की ODI सीरीज में खेलेंगे।

End of Feed