क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनेंगे क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड, जानिए क्या है खास

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 के दौरान विंडीज लीजेंड्स के खिलाड़ी क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। जानिए क्या है इसमें खास?

बर्मिंघम: क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों से सजी 'वेस्टइंडीज चैंपियन' वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अनुमोदित एक कार्यक्रम में पुराने दिग्गज क्रिकेटर नजर आएंगे।

WCL 2025 Most Expensive Cricket jersey

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट जर्सी ( फोटो क्रेडिट @kaustats X)

18 कैरेट सोने से जड़ी है जर्सी

वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रतिष्ठित जर्सी असली 18 कैरेट सोने से जड़ी है और 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के संस्करणों में उपलब्ध है। यह ऐतिहासिक रिलीज वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और आधुनिक पीढ़ी के दिग्गजों की समृद्ध विरासत और शानदार भावना को समर्पित है। वेस्टइंडीज के दिग्गजों के लिए इस ड्रेस को बनाने वाली कंपनी लोरेंज के संस्थापक राज करण दुग्गल ने कहा,'यह सिर्फ स्पोर्ट्स वियर नहीं है। यह शाही शिल्प कौशल, सांस्कृतिक गौरव और खेल उत्कृष्टता का एक सहज मिश्रण है। लोरेंज जर्सी खेल में भव्यता का वैश्विक प्रतीक है।'

End of Feed