अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी बड़ी मांग, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहते हैं चीफ सेलेक्टर

Ajit Agarkar: टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तो बीसीसीआई ने ईनाम के रूप में अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। इसके बाद उनका कार्यकाल जून, 2026 तक का हो गया था। अब जबकि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की है तो चीफ सिलेक्टर ने बीसीसीआई से खुद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर दी है।

Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI से एक बड़ी रिक्वेस्ट की है। उन्होंने बोर्ड से उनका चीफ सेलेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। अगरकर ने बोर्ड से मांग की है कि उनका कार्यकाल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए। अगरकर की यह रिक्वेस्ट भारत के टी20 विश्वकप 2026 जीतने के बाद आई है। इससे पहले भी अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। एक बार फिर अगर इस उम्मीद में हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनकी डिमांड को दोबारा सुनेगा।

ajit agarkar

अजीत अगरकर (फोटो साभार- Times Now)

एक बार बढ़ चुका है कार्यकाल

इससे पहले जब टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तो बीसीसीआई ने ईनाम के रूप में अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। इसके बाद उनका कार्यकाल जून, 2026 तक का हो गया था। अब जबकि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की है तो चीफ सिलेक्टर ने बीसीसीआई से खुद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है।

End of Feed