टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद पहली बार खुलकर बोले हताश चेतेश्वर पुजारा, बोले- अब भी खुद को साबित करना पड़ता है

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2023, 09:07 PM IST

Cheteshwar Pujara: अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सोमवार को स्वीकार किया कि भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होना एक निराशाजनक अनुभव था और इससे उन्हें आत्म-संदेह और अहं पर चोट का सामना करना पड़ा। पैंतीस साल के इस बल्लेबाजी को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी।

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सोमवार को स्वीकार किया कि भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होना एक निराशाजनक अनुभव था और इससे उन्हें आत्म-संदेह और अहं पर चोट का सामना करना पड़ा। पैंतीस साल के इस बल्लेबाजी को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। भारत के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले पुजारा ने राष्ट्रीय टीम के लिए पिछला टेस्ट जून में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रूप में खेला था जिसमें उन्होंने 14 और 27 रन बनाए थे।

Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा (AP)

पुजारा ने ‘फाइनल वर्ड पोडकास्ट’ से कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। यह एक खिलाड़ी के रूप में आपकी परीक्षा लेता है क्योंकि 90 से अधिक टेस्ट खेलने के बावजूद मुझे अब भी खुद को साबित करना पड़ता है। मुझे अब भी साबित करना पड़ता है कि मैं वहां रहने का हकदार हूं। यह अलग तरह की चुनौती है।’’ पुजारा ने कहा कि टीम से बाहर होने से वह कभी-कभी हताश हो जाते हैं।

End of Feed