Cheteshwar Pujara Retirement: रोहित-विराट के बाद टेस्ट से एक और संन्यास, दिग्गज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Cheteshwar Pujara Retirement: भारतीय टीम से रिटायरमेंट का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले ही टेस्ट से संन्यास ले लिया था और अब भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Cheteshwar Pujara Retirement: रोहित शर्मा विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के बाद भारतीय टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया का सालों तक नंबर 3 की पोजिशन पर भार संभालने वाले धाकड़ खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से रिटायरमेंट लिया है। एक भावुक बयान में,उन्होंने कहा कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना एक ऐसा अनुभव था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुए, उन्होंने 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक शामिल हैं।

pujara retirment icc twitter

चेतेश्वर पुजारा (फोटो- ICC)

प्रशंसकों के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए, पुजारा ने कहा कि इस अध्याय को समाप्त करते हुए वह अपार कृतज्ञता से भर गए हैं। एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भारतीय टेस्ट टीम के स्तंभ रहे पुजारा की शांत उपस्थिति और अटूट एकाग्रता ने उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बना दिया।

End of Feed