MI vs CSK, हाईलाइट्स: चेन्नई सुपर किंग्स ने दी मुंबई इंडियन्स को 8 विकेट से मात, रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने लिखी जीत की इबारत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी। नमन धीर के अलावा और मुंबई का और कोई बल्लेबाज सीएसके के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। नमन ने 57(37) रन की पारी खेली। वहीं रयान रिकेल्टन ने 37(24) रन की पारी खेली। सूर्या 21(12) और हार्दिक पांड्या 18(23)रन बना सके। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट अंशुल कंबोज ने लिए। वहीं दो सफलता नूर अहमद को मिली। एक-एक विकेट रामाकृष्णा घोष और जैमी ओवरटन को मिली।
आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स दोनों का अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम अबतक खेले 8 मैच में से तीन मैच में जीत दर्ज कर सकी है जबकि 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंक और -0.121 के नेट रन रेट के साथ सीएसके अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स का तो सीजन में हाल बेहाल हो गया है। मुंबई इंडियन्स को अबतक खेले 8 मैच में 2 में जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसके खाते में 4 अंक -0.784 के नेट रन रेट के साथ है और एमआई अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला वजूद की लड़ाई है। ऐसे में दोनो के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Head to Head)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 40 मैच खेले गए हैं जिसमें से चेन्नई को 19 और मुंबई को 21 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सीएसके ने एमआई को 103 रन के बड़े अंतर से मात दी थी।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 टीमें (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
chennai super kings vs mumbai indians standings
MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 8 विकेट से दी मुंबई को पटखनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 160 रन के विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट के अंतर से सीजन में चौथी जीत दर्ज करने में सफल रही। सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ 67(48) और कार्तिक शर्मा 54(40) रन बनाकर नाबाद रहे।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 17 ओवर में बनाए 152 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। कार्तिक 47(35) और गायकवाड़ 66(46) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए सीएसके को 8 रन और बनाने हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 15 ओवर में बनाए 129 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। रुतुराज 60(42) और कार्तिक शर्मा 31(27) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक 14वें ओवर की पहली गेंद पर 34 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 14 ओवर में चेन्नई ने 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। रुतुराज 55 (37) और कार्तिक शर्मा 30 (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई मे 12 ओवर में बनाए 107 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। कार्तिक शर्मा 26(11) और रुतुराज गायकवाड़ 44(29) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पर पहुंची चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने 11.1 ओवर में छक्के की बदौलत 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 10 ओवर में बनाए 92 रन
सीएसके ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। कार्तिक 16 और रुतुराज 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 9 ओवर में बनाए 85 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 36 (22) रन बनाकर और कार्तिक शर्मा 13(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सीएसके ने 8 ओवर में बनाए 81 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। कार्तिक शर्मा 12 (8) और रुतुराज गायकवाड़ 33 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 7 ओवर में बनाए 69 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। कार्तिक शर्मा 5 (6) और रुतुराज गायकवाड़ 28 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: गजनफर ने किया उर्विल का शिकार
चेन्नई की पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर उर्विल पटेल को अल्लाह गजनफर ने कैरम बॉल पर बोल्ड करके पवेलियन लौट गए। उर्विल 24 (12) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 12 छक्के जड़े।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 50 रन के पार पहुंची चेन्नई
पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल पटेल ने छक्का जड़कर चेन्नई को 50 रन के पार पहुंचा दिया। कृष भगत के खिलाफ 18 रन उर्विल ने इस ओवर में जड़े जिसमें 2 छक्के और एक चौका शामिल था। सीएसके ने 5 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। उर्विल 24 (11) और गायकवाड़ 19 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 4 ओवर में बनाए 39 रन
सीएसके ने 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। उर्विंल पटेल 7 (6) और रुतुराज गायकवाड़ 18 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने 2 ओवर में बनाए 13 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं। बुमराह ने अपने पहले ओवर में 6 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। रुतुराज गायकवाड़ 2 (3) और उर्विल पटेल 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सैमसन बने बुमराह का शिकार
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को विकेट के पीछे रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। संजू 11 (9) रन बना सके। 13 के स्कोर पर पहला झटका चेन्नई को लगा।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सैमसन को जैक्स ने दिया जीवनदान
विल जैक्स ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन का आसान सा कैच छोड़ दिया।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में चेन्नई ने बनाए 7 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी के पहले ओवर में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 6 (4) और रुतुराज गायकवाड़ 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरी है। गेंदबाजी का मुंबई के लिए आगाज करने ट्रेंट बोल्ट आए हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने बनाए 20 ओवर में 159 रन
मुंबई इंडियन्स की टीम सीएसके के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी। अंत में कृष भगत 3 (6) और ट्रेंट बोल्ट 7 (2) रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 160 रन का लक्ष्य मिला है।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: नमन धीर का अर्धशतक
अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद नमन धीर आउट हो गए हैं। नमन 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए। मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने 12 ओवर में बनाए 106 रन
मुंबई इंडियन्स ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 4 (6) और 42 (25) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पार पहुंची मुंबई
मुंबई इंडियन्स ने 10.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 11 ओवर में मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। नमन धीर 39 (24) और तिलक वर्मा 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव बने रामकृष्ण घोष का शिकार
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को रामकृष्ण घोष ने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। सूर्या 21 रन बना सके। 99 के स्कोर पर मुंबई को तीसरा झटका लगा। दोनों के बीच 40 (24) रन की साझेदारी हुई।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियन्स ने 10 ओवर में बनाए 90 रन
मुंबई इंडियन्स ने 10 ओवर नमें 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। नमन धीर 30 (20) और सूर्यकुमार यादव 21 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने 9 ओवर में बनाए 77 रन
मुंबई इंडियन्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। नमन धीर 28 (17) और सूर्यकुमार यादव 10 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने 7 ओवर में बनाए 63 रन
मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 63 रन बना लिए हैं। सूर्या 4 (2) नमन धीर 20 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: रिकेल्टन बने नूर अहमद का शिकार
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके रयान रिकल्टन कैच दे बैठे और मुंबई को नूर अहमद ने दूसरी सफलता दिला दी। रेकेल्टन 37 (24) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के जड़े।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: शिवम दुबे ने दिया नमन धीर को जीवनदान
पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने प्वाइंट पर एक आसान सा कैच छोड़ नमन धीर का छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने पॉवरप्ले में बनाए 57 रन
मुंबई इंडियन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 36 (21) और नमन धीर 19 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 50 रन के पार पहुंची मुंबई इंडियन्स
मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 50 रन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मुकेश चौधरी के खिलाफ छक्का जड़कर अपने 50 रन पारी में पूरे कर लिए हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रशांतवीर की हुई जमकर धुनाई
पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए प्रशांतवीर की रयान रिकेल्टन ने जमकर धुनाई कर दी और ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। प्रशांत ने ओवर में 18 रन दिए और टीम को 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 47 रन तक पहुंचा दिया। रयान रिकेल्टन 33 (18) और नमन धीर 13 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बाल बाल बचे रयान रिकेल्टन
पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज गेंद को स्टंप्स पर सीधे मारने में चूक गए ऐसे में रिकेल्टन को बड़ा जीवनदान मिल गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 15 (12) और नमन धीर 13 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने 3 ओवर में बनाए 20 रन
मुंबई इंडियन्स ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 20 रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बना लिए हैं। नमन धीर 6(5) और रयान रिकेल्टन 13(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे ओवर में मुकेश चौधरी ने 15 रन लुटाए।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कंबोज ने किया विल जैक्स का शिकार
पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विल जैक्स को अंशुल कंबोज ने रामाकृष्णा घोष के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो 1(5) रन बना करे।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में मुंबई ने बनाए 1 रन
चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम मुकेश चौधरी की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ केवल एक रन बना सकी।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: विल जैक्स और रियान रिकल्टन ने की मुंबई की पारी की शुरुआत
विल जैक्स और रियान रिकल्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत की है। चेन्नई के लिए गेंदबाजी का आगाज मुकेश चौधरी ने की है।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: धोनी और रोहित की हुई वापसी
एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी एक बार फिर नहीं हुई है। प्रशंसकों के हाथ निराशा लगी है।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई की ऐसी है प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई की ऐसी है प्लेइंग-11
विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र।MI vs CSK, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका
चेन्नई की टीम में अकील हुसैन की जगह प्रशांतवीर को मौका मिला है। अकील ने मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में चार विकेट लिए थे।बीसीसीआई ने इस कारण स्थगित की 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक
टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को आया गुस्सा, आयोजकों ने बिना बताए लीग में कर लिया शामिल
Denmark Open 2026: डेनमार्क ओपन के पहले ही दौर से बाहर हुए लक्ष्य और सिंधू, श्रीकांत जीते
AFG vs BAN Highlights: जीत से कम नहीं यह ड्रॉ, 142 ओवर की बैटिंग कर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टाल दिया हार
युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गांगुली के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हुए शामिल
© 2026 Times Horizon Private Limited
