CSK Playing 11 prediction: मुस्ताफिजुर की जगह मिस्ट्री स्पिनर की होगी एंट्री, देखें SRH के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

Chennai Super Kings (CSK) Likely playing 11 against SRH Today: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने आईपीएल 2024 के चौथे मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने वाली है। मैच में मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेलने वाले हैं ऐसे में सीएसके की टीम में एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। क्या हो सकता है ये बदलाव, यहां जानिए।

Chennai Super Kings (CSK) predicted playing 11 against SRH Today: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम शुकवार (5 अप्रैल 2024) को आईपीएल 2024 के अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच खेलने वाली है। सितारों से सजी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) में किया जाएगा।दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैच हारने के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।

CSK IPL 2024

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- IPL/BCCI)

नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) पर जोरदार जीत के साथ सीजन के अपने शुरुआती दो मैच जीते। हालांकि, विशाखापत्तनम में अपने पहले मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच में वे अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेंगे।

End of Feed