चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान क्यों बांधा ब्लैकबैंड?

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में बाजू पर ब्लैकबैंड बांधकर मैदान पर उतरे। जानिए पांच बार की चैंपियन सीएसके ने क्यों किया ये फैसला?

Chennai Super King's Black Armband: मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल के महामुकाबले में सीएसके के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे। प्रशंसकों के मन में लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि आखिरकार टीम ने ऐसा क्यों किया। लेकिन मैच के खत्म होते-होते इस बात का खुलासा हो गया कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने ऐसा क्यों किया था।

Ravindra Jadeja and MS Dhoni

रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी (साभार IPL/BCCI)

पिता के साथ डेवोन कॉन्वे

श्रद्धांजली देने के लिए बांधा ब्लैकबैंड

सीएसके ने टीम के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी डेवोन कॉन्वे के पिता को श्रद्धांजली देने के लिए ऐसा किया। कॉन्वे के पिता का दो दिन पहले देहांत हो गया और वो इस वजह से स्वदेश वापस लौट गए। कॉन्वे की गैरमौजूदगी में शेख राशिद को पारी का आगाज करने का मौका दिया गया। कॉन्वे के पिता के देहांत की खबर देरी से फैन्स को मिली और टीम के काली पट्टी बांह पार बांधने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सका।

End of Feed