Champions Trophy 2025 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कहां फंसा है पेंच

Champions Trophy 2025 Schedule: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान दौरे के दौरान इसके अंतरिम शेड्यूल पर चर्चा हो सकती है और इसे जारी किया जा सकता है।

Champions Trophy 2025 Schedule: अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है और इसकी मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है लेकिन टूर्नामेंट वहां होगा कि नहीं ये अभी तक तय नहीं हुआ है। इसी बीचचैंपियन्स ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस महीने पाकिस्तान का दौरा करने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ प्रतियोगिता के संभावित कार्यक्रम पर भी चर्चा करेगा।

IND vs PAK, Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ICC)

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी को अब तक सूचित नहीं किया गया है कि कितने अधिकारी आ रहे हैं और वे किस विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे लेकिन संकेत मिले हैं कि कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा होगी।पीसीबी ने कुछ समय पहले आईसीसी को संभावित कार्यक्रम भेजा था जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को लाहौर में रखने का सुझाव दिया था।

End of Feed