Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को बॉयकॉट करने से लुट जाएगा PCB, केस भी होगा दर्ज

Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है। इसी बीच रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे हटने का कदम उठाता है तो उसे करोड़ों का नुकसान हो सकता है साथ ही केस भी लड़ने पड़ सकते हैं।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अगर चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर चल रहे गतिरोध के कारण अगले साल फरवरी मार्च में होने वाली इस 50 ओवर की प्रतियोगिता से हटने का फैसला करता है तो उसको राजस्व के भारी नुकसान के अलावा मुकदमों का भी सामना कर पड़ सकता है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग-थलग भी पड़ सकता है।

IND vs PAK AP

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बायकॉट करने से पीसीबी को नुकसान (फोटो- AP)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि अगर आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हाइब्रिड मॉडल को पूरी तरह से स्वीकार करने से इनकार करते हैं तो पीसीबी के लिए टूर्नामेंट से हटने का फैसला करना आसान नहीं होगा।

End of Feed