Champions Trophy 2025: भारत के चलते द.अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया को हो गया नुकसान, दुबई जाकर भी आना पड़ सकता है वापिस

Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है और अब भारत ऑस्ट्रेलिया द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल का इंतजार है। इससे पहले द.अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें दुबई के लिए रवाना होने वाली हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। ग्रुप बी से दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की पुष्टि तब हुई जब दक्षिण अफ्रीका ने कराची में इंग्लैंड को 179 रनों पर समेट दिया। अब यह तय होना बाकी है कि दुबई में भारत के खिलाफ कौन सी टीम खेलेगी। ऐसे में ऐहतियात के तौर पर दोनों टीमें दुबई जरूर जाएंगी लेकिन भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद एक टीम को वापिस पाकिस्तान आना पड़ेगा।

australia south africa ap

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका की टीम (फोटो- AP)

भारत की दुबई में सभी मैचों की होगी मेजबानी

भारतीय टीम ने पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण मेजबान देश पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके चलते, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेल रहा है। भारतीय टीम 4 मार्च को दुबई में पहले सेमीफाइनल में भी उतरेगी।

End of Feed