Champions Trophy 2025: ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दावेदारी, चौंका सकता है अफगानिस्तान

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार 8 टीमों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप बी में सभी 4 टीमें एक से बढ़कर एक है। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम इस ग्रुप में है।

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगा लेकिन आईसीसी की प्रतियोगिताओं में उसका शानदार रिकॉर्ड उसे दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बनाता है। इन दोनों टीमों को हालांकि इंग्लैंड और अफगानिस्तान से कड़ी चुनौती मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में शामिल टीमों का आकलन इस प्रकार है।

Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

मजबूत पक्ष:

ऑस्ट्रेलिया बड़ी प्रतियोगिताओं के दबाव से निपटना अच्छी तरह जानता है और यही कारण है कि उसके नाम पर वनडे विश्व कप में छह, टी20 विश्व कप में एक और चैंपियंस ट्रॉफी में दो खिताब दर्ज हैंं। यही वजह है कि उसे सीमित ओवरों की क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है। कप्तान स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, जेक-फ्रेजर मैकगर्क, मार्नस लाबुशैन, ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं।

End of Feed