मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी ने बताया, क्यों महत्वहीन हो गई है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 01:11 AM IST

दुनियाभर में मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात पूर्व कंगारू धाकड़ बल्लेबाज माइकल हसी ने बताया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज महत्वहीन क्यों हो गई है।

गुवाहाटी: ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि विश्व कप के तुरंत बाद आयोजित किए जाने के कारण भारत के खिलाफ खेली जा रही मौजूद पांच टी20 मैचों की श्रृंखला का महत्व कम हो गया। ऑस्ट्रेलिया की 19 नवंबर को अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत पर जीत के चार दिन बाद इस श्रृंखला का आयोजन किया गया। इन दोनों टीम ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में पहला टी20 मैच खेला था।

India vs Australia T20 Series

भारत ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2023

हसी ने बुधवार को सेन रेडियो से कहा,'मेरा मानना है कि इस टी20 श्रृंखला का महत्व कम कर दिया गया। इससे विश्व कप का महत्व कम नहीं हुआ लेकिन निश्चित तौर पर इस श्रृंखला का महत्व विश्व कप के कारण कम हो गया।'

End of Feed