AUS vs PAK 2nd Test: कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के गाजा संकट पर ‘लोगो' लगाने का किया समर्थन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 05:30 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस उस्मान ख्वाजा के बल्ले और जूते पर काले डव का लोगो लगाने के मामले में उस्मान ख्लाजा के समर्थन में उतर आए हैं। जानिए इस बारे में कमिंस ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले क्या कहा?

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को अपने साथी उस्मान ख्वाजा का समर्थन करते हुए कहा कि इस सलामी बल्लेबाज का गाजा में मानवीय दुर्दशा को सामने लाने का प्रयास ‘आक्रामक नहीं’ है। क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने ख्वाजा के पाकिस्तान के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के दौरान अपने बल्ले और जूते पर जैतून के पेड़ की शाखा पकड़े काले ‘डव’ (कबूतर) का स्टिकर लगाने की मांग खारिज कर दी थी।

Usman Khawaja

उस्मान ख्वाजा(साभार Twitter)

मैं ख्वाजा का करता हूं समर्थन

End of Feed