T20 WC: भारत के खिलाफ इतनी बड़ी चूक कर गए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, बाद में खुद स्वीकार किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 01:39 PM IST

Jos Buttler on biggest mistake England did in IND vs ENG WC Semi-Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड की टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद थे, फिर भी वो टक्कर देते नजर नहीं आए। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि उनसे सबसे बड़ी चूक कहां हो गई।

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने कहा कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने उन्हें चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और स्वीकार किया कि यहां की टर्न लेती पिच पर मोईन अली से गेंदबाजी नहीं करवाना रणनीतिक चूक थी। भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जिससे भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे गत चैंपियन इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर आउट करके 68 रन से जीत दर्ज की।

Jos Buttler On IND vs ENG Semi Final Loss

जोस बटलर (AP)

बटलर ने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है। भारत ने मैच में हमें चारों खाने चित किया। वह जीत के पूरे हकदार थे। उन्होंने बड़ा स्कोर बनाया। मुझे उम्मीद थी कि हम उन्हें 145-150 रन पर रोक देंगे। इससे अधिक का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था।"

End of Feed