Cameron Green, AUS vs SA 2nd Test: आईपीएल 2023 नीलामी (IPL 2023 Auction) में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। तमाम धुरंधरों को उनके बेस प्राइस से काफी अधिक रकम में खरीदा गया। वहीं, इन्हीं में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्होंने रकम कमाने में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। विदेशी खिलाड़ी इसमें सबसे आगे रहे और ऐसे ही एक विदेशी धुरंधर हैं कैमरन ग्रीन (Cameron Green)। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 17 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा, और नीलामी के तीन दिन बाद ही इस खिलाड़ी ने आज अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया।
कैमरन ग्रीन (AP)
आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को आईपीएल में अब तक सबसे महंंगा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना दिया। इस नीलामी के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार को मेलबर्न में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में सभी की नजरें कैमरन ग्रीन पर टिकी थीं। इस 6 फीट 6 इंच लंबे ऑलराउंडर ने मैच के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम की धज्जियां उड़ा डालीं।
मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैदान पर उतरे और दक्षिण अफ्रीका को 68.4 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। आलम ये रहा कि साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
इस कहर बरपाती गेंदबाजी में सबसे अहम व बड़ा योगदान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का रहा। ग्रीन ने 10.4 ओवर में कुल 27 रन लुटाते हुए सर्वाधिक 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी किए। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका गेंद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हुआ। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट था। ये ग्रीन के टेस्ट करियर का 18वां मैच है।
Cameron चा कडक 5️⃣PELL 😍Green claims his maiden 🖐️-wicket haul in Tests 🔥#OneFamily #AUSvSA @ICC t.co/uSTNOymgdW
— ANI (@ANI) Dec 26, 2022
मुंबई इंडियंस ने भी कैमरन ग्रीन की इस शानदार सफलता का जश्न मनाने में कोई कमी नहीं रखी। मुंबई ने ग्रीन की इस सफलता पर ट्वीट किया और पहली बार टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने पर उनको बधाई दी।
