बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इस ऑलराउंडर के खेलने पर सस्पेंस

Border-Gavaskar Trophy (BGT) 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का खेलना मुश्किल लग रहा है। पहले यह खबर आई थी कि वह केवल बैटिंग करेंगे लेकिन अब उनके बाहर होने की बात कही जा रही है।

Border-Gavaskar Trophy (BGT) 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का पीठ में लगी चोट के चलते भारत के ख़िलाफ़ होने वाली अहम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर ग्रीन को लगी चोट के उपचार के लिए उन्हें सर्जरी से गुज़रना पड़ सकता है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम के मुताबिक़ सर्जरी आख़िरी विकल्प है, उससे पहले वह कोशिश कर रहे हैं कि भारत के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले बिना सर्जरी के वह ठीक हो जाएं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे के बाद ही ग्रीन को पीठ में तकलीफ़ हुई थी और उसके बाद वह स्वदेश लौट आए थे। उनका इंग्लैंड में भी स्कैन हुआ था और फिर ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने उनका स्कैन किया था। फ़िलहाल इस बात पर विचार किया जा रहा है कि बिना सर्जरी के उन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है लेकिन अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक प्लान नहीं आया है।

End of Feed