सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं, ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को बताया अब तक का सबसे महान खिलाड़ी

Brett Lee: एक पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली से पूछा गया कि उनके हिसाब से अब तक का सबसे महान क्रिकेटर कौन है। जवाब में उन्होंने जिस खिलाड़ी का नाम लिया, उनके नाम की उम्मीद भारत के क्रिकेट फैंस को नहीं होगी।

Brett Lee: क्रिकेट की दुनिया में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर और आधुनिक युग के रन मशीन विराट कोहली को अक्सर GOAT यानी 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की बहस में रखा जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस लिस्ट में एक बिल्कुल अलग नाम आगे कर दिया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ली से पूछा गया कि उनके हिसाब से अब तक का सबसे महान क्रिकेटर कौन है। जवाब में उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की बात करें तो सचिन से बेहतर कोई नहीं, लेकिन अगर एक संपूर्ण क्रिकेटर की बात करें तो उनका वोट साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस के लिए जाता है।

Brett Lee

ब्रेट ली ने किसे बताया GOAT (फोटो साभार- AI Created)

बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों में माहिर

ब्रेट ली ने तर्क दिया कि कैलिस वो दुर्लभ खिलाड़ी थे जो मैच को तीनों डिपार्टमेंट से बदल सकते थे। उन्होंने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए और साथ ही 500 से ज्यादा विकेट भी लिए। इसके अलावा स्लिप में उनकी फील्डिंग भी कमाल की थी। ली का मानना है कि ऐसे आंकड़े अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं।ली ने कहा, "मैं हमेशा मानता हूं कि सचिन अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लेकिन अगर 'सबसे अच्छा क्रिकेटर' चुनना हो तो वो जैक्स कैलिस हैं। स्टैट्स झूठ नहीं बोलते। वो हर तरह से टीम के लिए योगदान देते थे।"

End of Feed