मैक्कुलम ने बताया कैसे बुमराह का सामना करने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है इंग्लैंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 08:35 PM IST

IND vs ENG: इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने जसप्रीत बुमराह को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कैसे इंग्लैंड टीम इस पर काम कर रही है।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार स्पैल से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी इस अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज के खतरे से निपटने का कोई रास्ता निकालेंगे। बुमराह ने 45 रन पर छह विकेट चटकाकर अपने अति-आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था। इससे इंग्लैंड की पहली पारी महज 253 रन पर सिमट गयी थी।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-AP)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम खिलाड़ी के तौर पर खुद भी आक्रामक बल्लेबाजी करते थे। उनसे श्रृंखला के आगामी तीन मैचों में जब बुमराह से निपटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम सिद्धांतों पर विश्वास नहीं करती लेकिन वे इसका तरीका ढूंढने की कोशिश करेंगे।

End of Feed