IND vs ENG: इंग्लैंड के कोच ने भरी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले हुंकार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले हुंकार भरते हुए जीत की चुनौती के लिए तैयार रहने की बात कही है।

लंदन: इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि भारत पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अच्छी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ यहां आया होगा लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि ‘एक टेस्ट टीम के रूप में हम कहां पहुंचना चाहते हैं।’ भारत अपने नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के साथ करेगा। मैकुलम ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा,'वह शानदार क्रिकेट खेलने वाला देश है, जो बड़ी उम्मीदों के साथ यहां आया होगा और हम उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं।'

Brendon McCullum

इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम

हमें मालूम है कि टेस्ट टीम के रूप में हमारा क्या है लक्ष्य

इंग्लैंड ने हाल ही में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सफ़ाया किया। अब उनका ध्यान लाल गेंद के प्रारूप पर है क्योंकि वे भारत और इस साल के अंत में होने वाली एशेज की तैयारी कर रहे हैं। मैकुलम ने कहा,'यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ी तरोताजा रहें। हम जानते हैं कि टेस्ट टीम के रूप में हमें कहां पहुंचना है।'

End of Feed