दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का जोस बटलर ने किसके सिर पर फोड़ा ठीकरा? बताया कहां और कौन सी हुई बड़ी भूल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 21, 2023, 10:05 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड को विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जानिए इस शर्मनाक हार के बाद जानिए क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर?

मुंबई: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का विश्व कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन अफगानिस्तान के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 229 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 399 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 और में 170 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड 4 मैच में एक जीत और तीन हार के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गई है। जोस बटलर की टीम के खिताब बचाने की संभावनाएं भी अब बेहद धूमिल हो गई हैं।

Jos Buttler

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 229 रन के बड़े अंतर से हार पर निराशा जताते हुए कहा, यह हार अश्विसनीय तौर पर निराशाजनक है। हम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ आये थे लेकिन हम पिछड़ गए और बुरी तरह से मैच गंवा दिया।

End of Feed