BIHAR vs MANIPUR Vijay Hazare Trophy Match Live Score Streaming Today: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (VHT 2025-2026) वनडे टूर्नामेंट में आज खेले जा रहे 19 मुकाबलों में बहुत से क्रिकेट फैंस की निगाहें बिहार और मणिपुर के मैच पर रहेंगी। इसका बड़ा कारण है, बिहार टीम के कप्तान शकिबुल गनी (Sakibul Gani) जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज सेंचुरी 32 गेंदों में लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा बिहार ने 574 रन बनाकर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। टीम के 14 वर्षीय क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। खबरों के मुताबिक उनको राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है इसलिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे.
बिहार बनाम मणिपुर मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग
बिहार और मणिपुर मैच में कप्तान शकिबुल गनी और पिछले ही मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी आयुष पर रहेंगी। बिहार ने उस मैच में 397 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं, मणिपुर ने भी अपने पहले मैच में नागालैंड को रोमांचक अंदाज में 1 गेंद रहते एक विकेट से शिकस्त दी थी। मणिपुर की तरफ से उनके बल्लेबाज फिरोजेम जोतिन चमके थे जिन्होंने 77 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी और एक विकेट भी लिया था। आइए जानते हैं आज बिहार-मणिपुर मैच से जुड़ी जरूरी जानकारियां।
बिहार और मणिपुर का विजय हजारे ट्रॉफी मैच कब और कहां होगा? (When and Where to watch BIHAR vs MANIPUR Vijay Hazare Trophy Match)
बिहार क्रिकेट टीम का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दूसरा मैच मणिपुर से हो रहा है, ये मैच आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे IST पर शुरू होगा। मुकाबला रांची में खेला जा रहा है।
बिहार और मणिपुर का विजय हजारे ट्रॉफी मैच 2025-26 मैच का टॉस कब होगा? (Toss Time Of BIHAR vs MANIPUR Match)
बिहार और मणिपुर का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच का टॉस सुबह 8.30 बजे IST पर होगा।
टीवी पर दिल्ली-मणिपुर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (Where to watch Bihar vs Manipur Match Live Telecast On TV)
बीसीसीआई द्वारा आयोजित वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मैचों का किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा है। इसको लेकर फैंस के बीच काफी गुस्सा भी है क्योंकि टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं जिन्हें खेलते हुए सभी देखना चाहते हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीम कहां देखें? (Where to watch live streaming of Vijay Hazare Trophy Matches)
टीवी टेलीकास्ट की तरह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी नहीं हो रही है। सभी 19 मैच एक साथ एक ही दिन हो रहे हैं और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधाएं केवल दो वेन्यू पर हैं। इस मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर जा सकते हैं।
