IPL 2023 : आईपीएल के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालेगा ये भारतीय

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 07:17 PM IST

Sunrisers Hyderabad Captain Bhuvneshwar Kumar : आईपीएल के नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नए कप्तान एडेन मार्करम की कप्तानी में उतरेगी। शुरुआती कुछ मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी कमान संभालेगा। सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Sunrisers Hyderabad Captain Bhuvneshwar Kumar : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मुकाबले में टीम की अगुआई करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवांए दे रहे हैं।

Sunrisers Hyderabad, Bhuvneshwar Kumar, Bhuvneshwar lead SRH,

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

मौजूदा सत्र शुक्रवार को अहमदाबाद में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

End of Feed