IND vs ENG Semi Final Date And Time: भारत का सेमीफाइनल मैच कब है, टी20 विश्व कप फाइनल में जाने का मौका, जानिए तारीख और समय

India Vs England Semi Final (भारत का सेमीफाइनल मैच कब है) IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi Final Match Date, Time: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर 8 राउंड के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अंतिम-4 टीमें तय हो गई हैं जो सेमीफाइनल में खेलती नजर आएंगी। भारत ने भी वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। यहां जानिए भारत का सेमीफाइनल मैच कब होगा, किस टीम के खिलाफ और किस मैदान पर होने जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
  • भारत का सेमीफाइनल मैच कब और किससे खेला जाएगा

India Semi Final Date, Time In T20 World Cup 2026 (IND vs ENG Semi-Final): भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर 8 राउंड के अपने अंतिम मैच में आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) मैच में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने का प्रयास करेगी।

India Semi Final Date And Time, IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2026, Bharat Ka Semi Final Kab Hai

भारत का सेमीफाइनल मैच कब और कहां है

सुपर 8 चरण के ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इन चारों टीमों में सिर्फ भारत एकमात्र एशियाई टीम है और टूर्नामेंट का मेजबान भी है। भारत ने कोलकाता में अहम मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।

End of Feed