Next Match Of India (IND vs NZ 1st T20): भारत के दौरे पर मौजूद मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 50 ओवर फॉर्मेट (ODI) में मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम को उसी की जमीन पर 37 साल बाद सीरीज में मात दी है। अब मौका है भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) का, जो साल 2026 में भारत की पहली टी20 सीरीज होगी और साथ ही टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों की अंतिम तैयारी भी होगी। टी20 सीरीज में कप्तान बदलने वाले हैं, भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में होगी। जबकि, मेहमान न्यूजीलैंड टी20 टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) करेंगे। इस टी20 सीरीज के नतीजे से तय हो जाएगा कि विश्व कप में कौन सी टीम कैसी तैयारी के साथ उतरने वाली है।
भारत का अगला मैच कब है
भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 25 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 14 मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि 10 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। वहीं, एक मैच टाई भी रह चुका है। मौजूदा टी20 सीरीज भारतीय जमीन पर होने वाली है, इसलिए इससे जुड़े आंकड़े भी देख लेते हैं। भारत में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 11 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें 7 मैचों मेंं मेजबान टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। अब जानिए कि भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाने वाला है।
भारत का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)
भारत का अगला मैच 21 जनवरी (बुधवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ये पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। टी20 विश्व कप से पहले इस सीरीज का हर मैच दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा।
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच? (Where Is IND vs NZ 1st T20 Match)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला टी20 मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।
कितने बजे शुरू होगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 1st T20 Time)
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 21 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल (India vs New Zealand T20I Series 2026 Full Schedule)
| कौन सा मुकाबला | क्या है तारीख | मैच का स्थान |
| पहला टी20 मैच | 21 जनवरी 2026 (बुधवार) | नागपुर |
| दूसरा टी20 मैच | 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) | रायपुर |
| तीसरा टी20 मैच | 25 जनवरी 2026 (रविवार) | गुवाहाटी |
| चौथा टी20 मैच | 28 जनवरी 2026 (बुधवार) | विशाखापत्तनम |
| पांचवां टी20 मैच | 31 जनवरी 2026 (शनिवार) | तिरुवंनत्तपुरम |
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (India Squad For IND vs NZ T20I Series 2026)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 मैच), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रित बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह।
