ICC पर भड़क उठे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी Ben Stokes, दिया तीखा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2022, 05:22 PM IST

Ben Stokes on ICC: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने सोमवार को अपने एक बयान के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर निशाना साधा है। अपनी एक तीखी प्रतिक्रिया में दिग्गज ऑलराउंडर ने आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान ना देने पर खरी-खोटी सुनाई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने खेल के लंबे प्रारूप के कार्यक्रम पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर में घरेलू टी20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता खेल के सबसे लंबे प्रारूप के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है।

ben_stokes_ap

बेन स्टोक्स (AP)

पाकिस्तान दौरे पर हाल ही में टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने कहा, ‘‘कार्यक्रम पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना देना चाहिए। टी-20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय श्रृंखला इसका उदाहरण है। तीन मैचों की श्रृंखला का आयोजन क्या समझदारी भरा था जबकि इस श्रृंखला की कोई अहमियत नहीं थी।’’

End of Feed