क्या संन्यास वापस लेकर वनडे विश्व कप 2023 में खेलेंगे बेन स्टोक्स? कोच ने दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2022, 02:49 PM IST

Ben Stokes might play in ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास जरूर ले लिया है, लेकिन वो जिस लय में हैं, ऐसे में उम्मीद है कि अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में वो संन्यास का फैसला वापस लेकर खेलते नजर आएंगे।

इंग्लैंड को उम्मीद है कि स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स भारत में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास का अपना फैसला बदलेंगे । स्टोक्स ने हाल ही में विश्व कप फाइनल्स में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई ।

Ben_Stokes_AP

बेन स्टोक्स (AP)

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 53 रन की नाबाद पारी खेली । वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में वनडे विश्व कप फाइनल में 92 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स ने इस साल हालांकि वनडे क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि तीनों प्रारूपों में खेलना उनके लिये संभव नहीं है ।

End of Feed