मुल्तान: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 275 रन बनाकर ढेर हो गई। पहले पारी में 79 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने आक्रामक रुख कायम रखा और 275 रन 64.5 ओवर में बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक(108) जड़ा और कप्तान बेन स्टोक्स ने 51गेंद में 41 रन की पारी खेली।
बेन स्टोक्स (साभार AP)
