दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में हुई 22 साल के बैटर की एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल जैकब बैथेल की जगह 22 साल के युवा बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। जानिए कौन है वो बल्लेबाज, कैसा रहा है करियर?

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में 22 साल के उभरते बल्लेबाज बेन मैकिनी को शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जैकब बैथेल के घुटने की सर्जरी की वजह से सीरीज से बाहर होने के बाद मैकिनी को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। तीन साल से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे मैकिनी पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

Ben Mckinney

बेन मैकिनी (फोटो क्रेडिट @TheBarmyArmy X)

कौन हैं बेन मैकिनी

बाएं हाथ के बल्लेबाज मैकिनी ने मैकिनी ने दक्षिण अफ्रीका में साल 2023-24 में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने डरहम की ओर से ससेक्स के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी किया था। साल 2024 में महज 19 साल की उम्र में काउंटी क्रिकेट में पहला शतक जड़कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उस सीजन में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयंस के लिए उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय बेन मैकिनी अबतक खेले 40 प्रथम श्रेणी मैच की 67 पारी में 37.92 के औसत से 2389 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 244 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed