India Squad for ODI World Cup 2023: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसका कटेगा पत्ता-किसे मिलेगा ईनाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 5, 2023, 10:50 AM IST

India Squad, Players List for ODI World Cup 2023: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी आज अपनी ही मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान करेगी। जानिए किसे मिलेगा मौका और किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?

India Squad, Players List for ODI World Cup 2023: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने आज(5 सितंबर, 2023) आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान करेगी। आईसीसी द्वारा टीम के ऐलान का आज आखिरी दिन था। आज जिस टीम का ऐलान होगा। हालांकि इसके बाद 27 सितंबर तक 15 सदस्यीय टीम में बदलाव किया जा सकता है। 27 सितंबर के बाद टीम में बदलाव के लिए आईसीसी की तकनीकि समिति की मदद लेनी पड़ेगी।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

क्या केएल राहुल को मिलेगा मौका?

चोट की वजह से आईपीएस 2023 से अबतक टीम से बाहर रहे केएल राहुल को टीम में मौका मिलेगा या नहीं यह सवाल यक्ष प्रश्न की तरह क्रिकेट के गलियारों में घूम रहा है। राहुल पांच नंबर पर बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर के रूप में भी दावा पेश कर रहे थे। लेकिन ईशान किशन ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल वक्त में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए और अपना विश्व कप के लिए दावा मजबूत कर लिया है। टीम में उन्हें मौका मिल सकता है लेकिन इसके लिए तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। केएल राहुल टीम में रिजर्व विकेटकीपर के रूप में जगह बनाने में सफल हो सकते हैं।

End of Feed