T20 World Cup 2026: आज होगा विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी आज टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेगी। साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा करेगी। जानिए कौन से खिलाड़ी है चयन के दावेदार?

मुंबई: कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके उप-कप्तान शुभमन गिल का खराब फॉर्म चिंता का विषय है लेकिन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम का चयन करते समय कोई चौंकाने वाला बदलाव किए जाने की संभावना लगभग नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सात फरवरी को टी20 विश्व कप शुरू होने तक चुने हुए 15 खिलाड़ियों में से किसी को भी बदलने की छूट होगी। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया था।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है चिंता का विषय

बीसीसीआई में हालांकि कोई भी इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है, लेकिन भारत में होने वाला यह वैश्विक टूर्नामेंट सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टी20 कप्तान के रूप में आखिरी हो सकता है। वह 35 वर्ष के हो चुके हैं और पिछले एक साल से खराब लय में हैं। सूर्यकुमार कप्तान होने के कारण ही लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने हुए हैं।

End of Feed