BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- नकवी से एशिया कप ट्रॉफी ना लेना हमारा सामूहिक फैसला था

Rajiv Shukla On Asia Cup Trophy Controversy: महिला एशिया कप फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम का एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेना काफी चर्चा का विषय बना। अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि ये फैसला सामूहिक तौर पर लिया गया था।

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार करना बोर्ड का "सामूहिक फ़ैसला" था और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन ने भी इस पर "कोई आपत्ति नहीं जताई"। गौरतलब है कि भारत ने रविवार को दुबई में फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया, लेकिन एसीसी प्रमुख व पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। यह उस सिलसिले को जारी रखने जैसा था जो पुरुषों की टीम ने पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 2025 एशिया कप के दौरान शुरू किया था।

bcci vice president rajiv shukla says not recieving asia cup trophy was collective decision

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

टीम के साथ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, "हमने आपस में इस मामले पर चर्चा की और तय किया कि हम उनसे (नकवी से) इसे (ट्रॉफी को) नहीं लेंगे। यह हमारा सामूहिक फैसला था। उन्होंने (नकवी ने) भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।"

End of Feed