मेजबानी को लेकर आदित्य ठाकरे के सवाल पर राजीव शुक्ला की दो टूक, बोले-रोटेशन के तहत मिलते हैं मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2024, 08:23 PM IST

मुंबई की मेजबानी को लेकर आदित्य ठाकरे के सवाल पर बीसीआई अध्यक्ष राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया आई है। इससे पहले आदित्य ने बीसीसीआई से यह अपील की थी कि किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच मत छीनो।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा कि जब महत्वपूर्ण फाइनल के आयोजन की बात आती है तो बोर्ड एक शहर को दूसरे पर प्राथमिकता नहीं दे सकता। ठाकरे ने कहा कि मुंबई में टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत बीसीसीआई के लिए संदेश भी है कि देश की वित्तीय राजधानी से कभी भी किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच मत छीनो। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुंबई में कल का जश्न बीसीसीआई को कड़ा संदेश भी है कि मुंबई से कभी भी विश्व कप फाइनल मत छीनो। ’’

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

राजीव शुक्ला बनाम आदित्य ठाकरे (साभार-x)

बीसीसीआई ने 2023 में आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी में इसका फाइनल मुंबई के बजाय अहमदाबाद को दिया था। भारत पिछले साल नवंबर में हुए विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गया था।

End of Feed