वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को क्यों भेजा जा रहा उनके साथ, BCCI ने बताई असली वजह

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने हैं। कुल 7 मैचों का यह दौरा 26 जून से बेलफास्ट में शुरू होगा।

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की इजाजत दी है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि इतनी कम उम्र के स्कूली बच्चे के लिए सीनियर टीम में खुद को ढालना आसान नहीं होता, इसलिए यह फैसला लिया गया। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच खेलने हैं। कुल 7 मैचों का यह दौरा 26 जून से बेलफास्ट में शुरू होगा।

Vaibhav Sooryavanshi (3)

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता क्यों जाएंगे साथ (फोटो साभार- X)

BCCI सचिव ने दी जानकारी

सैकिया ने PTI को बताया, "आमतौर पर नेशनल टीम में 14-15 साल का खिलाड़ी नहीं होता। कई सालों बाद हमारे पास वैभव जैसा टैलेंट आया है। सचिन तेंदुलकर ने भी 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। जब टीम में इतना छोटा बच्चा हो तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।"उन्होंने आगे कहा, "वैभव को टीम में सहज महसूस कराने के लिए हमें लगा कि माता-पिता का साथ रहना जरूरी है। टीम के बाकी सभी खिलाड़ी 18 साल से बड़े हैं। कोच और सपोर्ट स्टाफ भी बड़े हैं। ऐसे में माता-पिता के रहने से वैभव के लिए सब कुछ आसान हो जाएगा। स्कूल के बच्चे जब टूर पर जाते हैं तो उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति जाता ही है। वैभव अभी स्कूल में पढ़ता है, वह बच्चा है। इसलिए हमने माता-पिता को साथ भेजने का फैसला किया।"

End of Feed