World Cup 2023: भारत-श्रीलंका मैच के लिए फिर शुरू हुई टिकटों की ब्रिक्री,ऐसे करें बुक

IND vs SL World cup 2023 Tickets: भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए बीसीसीआई ने एक बार फिर से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है।

World Cup 2023 Tickets: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत-श्रीलंका मैच की टिकटों का इंतजार कर रहे फैंस को बीसीसीआई ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल बोर्ड ने इस मैच के एक हफ्ते पहले इसकी टिकटों की बिक्री एक बार फिर से शुरू कर दी है। सभी फैंस वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस शानदार मैच के लिए 26 अक्टूबर 2023 से टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए फैंस को आधिकारिक टिकट पार्टनर बुक माय शो पर जाना होगा।

Indian Cricket team

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- BCCI Twitter)

यह दूसरी बार है जब बीसीसीआई ने केवल एक सप्ताह पहले भारत के मैचों के लिए टिकट जारी करने का विकल्प चुना है। इससे पहले, बीसीसीआई ने IND बनाम AUS मुकाबले सहित कई मैचों के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत के मैच के लिए टिकटों की बिक्री की घोषणा की थी, टिकट बुकिंग आवेदनों से संकेत मिलता है कि मैच पूरी तरह से बुक हो जाने के बावजूद सीटें खाली थीं। ऐसे में बोर्ड ने ये फैसला किया है।

End of Feed