PBKS vs GT: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगी बड़ी चपत, बीसीसीआई ने ठोका बड़ा जुर्माना

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटन्स से हुआ। पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी के रंग में बीसीसीआई ने भंग मिला दिया। सरपंच की एक गलती के चलते उन पर बीसीसीआई ने बड़ा जुर्माना ठोका। वह सजा पाने वाले आईपीएल 2026 में पहले कप्तान बन गए।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के अपने पहले मैच में धीमी ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। इस अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद, टीम ने तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की, जिसका श्रेय कूपर कॉनली के शानदार डेब्यू को जाता है, जिन्होंने 72 रन बनाकर एक तनावपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई।

Shreyas punished

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर लगाया जुर्माना। फोटो- IPL

पंजाब किंग्स ने भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने अभियान की शुरुआत एक रोमांचक जीत के साथ की हो, लेकिन मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर लीग के नियमों के उल्लंघन के कारण मुश्किल में पड़ गए।

End of Feed