BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव का नोटिस, बहू बनीं वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 29, 2022, 08:43 PM IST

BCCI President Roger Binny gets conflict of interest notice: बीसीसीआई के आचरण अधिकारी विनीत सरन ने बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव का नोटिस भेजा है। पीटीआई को पता चला है कि सरन ने बिन्नी को उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों के मामले में 20 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आचरण अधिकारी विनीत सरन ने बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव का नोटिस भेजा है। पीटीआई को पता चला है कि सरन ने बिन्नी को उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों के मामले में 20 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है।

roger_binny

रोजर बिन्नी

शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी का हितों का टकराव है क्योंकि उनकी बहू स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं।

End of Feed