Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर की स्थिति में सुधार, बीसीसीआई ने जारी किया दूसरा मेडिकल अपडेट

Shreyas Iyer injury update: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की सेहत में अब सुधार हो गया है। उन्हें लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा मेडिकल अपडेट साझा किया है जिसमें चोट को लेकर सारी जानकारी दी गई है।

Shreyas Iyer injury update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की चोट पर अपना दूसरा मेडिकल अपडेट जारी किया है। अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान बड़ी लगी थी। बीसीसीआई के अनुसार, अय्यर की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।

Shreyas Iyer injury PTI

श्रेयस अय्यर (फोटो- PTI)

बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक घोषणा में चोट की गंभीरता का खुलासा किया। बोर्ड ने बताया कि, "श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पेट में एक भारी चोट लगी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी प्लीहा (Spleen) में कट आ गया और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया।"

End of Feed