रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्डकप? किस वजह से टेंशन में BCCI

Rohit Sharma World Cup 2027: मंगलवार को जब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और एक टेस्ट के लिए चयन समिति की बैठक हुई तो रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई।

Rohit Sharma World Cup 2027: साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई की टेंशन बढ़ गई है। BCCI के टेंशन की वजह रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की फिटनेस है। मंगलवार को जब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और एक टेस्ट के लिए चयन समिति की बैठक हुई तो रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ भले ही 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए रोहित और हार्दिक को टीम में तो चुना गया हो, लेकिन उनकी फिटनेस सबसे बड़ा सवाल है। बीसीसीआई को शक है कि रोहित और हार्दिक 50 ओवर का मैच पूरा दम लगाकर खेल पाएंगे या नहीं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (BCCI)

रोहित को लेकर क्या है BCCI की चिंता?

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण IPL में तीन हफ्ते तक नहीं खेले। इस दौरान वह बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में फिटनेस टेस्ट के लिए भी नहीं गए। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, भले ही रोहित अब पहले से पतले हो गए हैं, लेकिन 40 की उम्र के करीब होने की वजह से उनका शरीर हाई-लेवल क्रिकेट का दबाव झेल पाएगा या नहीं, इसे लेकर बड़ा सवाल है। दरअसल, वनडे में 50 ओवर फील्डिंग करनी होती है और यहां आईपीएल की तरह इम्पैक्ट प्लेयर का भी ऑप्शन नहीं है। चयनकर्ताओं ने रोहित की फिटनेस रिपोर्ट मांगी है। टीम को डर है कि अगर रोहित वर्ल्ड कप तक फिट नहीं रहे, तो ओपनिंग का क्या होगा? उनके बैकअप के तौर पर यशस्वी जायसवाल को भी तैयार नहीं माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेला है। इसलिए ईशान किशन को बैकअप ओपनर के तौर पर रखा गया है।

End of Feed