BCCI CoE Vacancy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु स्थित अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के लिए एक अहम पद पर वैकेंसी निकाली है। बोर्ड ने 'हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। BCCI द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को BCCI के एलीट क्रिकेट और CoE प्रोग्राम के लिए स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन सेवाओं की रणनीतिक और ऑपरेशनल लीडरशिप संभालनी होगी। यह भूमिका भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस और मेडिकल सिस्टम को और मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (फोटो साभार- BCCI)
क्या होगी जिम्मेदारियां?
इस पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति के अंडर कई बड़े विभाग आएंगे। इसमें CoE के हेड ऑफ फिजियोथेरेपी, टीम इंडिया के हेड ऑफ फिजियोथेरेपी, CoE के हेड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (S&C) और टीम इंडिया के S&C कोच की लाइन मैनेजमेंट शामिल होगी। उन्हें नेशनल और CoE कोच, क्रिकेट एजुकेशन और अन्य परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट के साथ मिलकर भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंटीग्रेटेड सपोर्ट प्रोग्राम तैयार करना होगा। इस भूमिका का मुख्य फोकस खिलाड़ियों की भलाई, चोट से बचाव, रिहैबिलिटेशन, शारीरिक विकास, रिसर्च, इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी को अपनाने पर होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों की उम्र में हेराफेरी पर सौरव गांगुली का बड़ा एक्शन, बोले- CAB हर साल करेगा जांच
रणनीतिक विजन तैयार करना होगा
'हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' BCCI के स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन विभाग के लिए रणनीतिक विजन, लक्ष्य और फ्रेमवर्क को विकसित करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसमें क्लिनिकल और मेडिकल गवर्नेंस, सर्विस डिलीवरी, रिस्क मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की भलाई जैसे पहलू शामिल हैं। यह हेड चोट से बचाव और जोखिम कम करने, खिलाड़ियों की रिकवरी और रिहैबिलिटेशन, एथलीट डेवलपमेंट, बीमारी और वेलनेस मैनेजमेंट से जुड़े प्रोग्राम की देखरेख करेंगे।
इसके अलावा यह पद परफॉर्मेंस बेंचमार्किंग, क्वालिटी मैनेजमेंट, रिसर्च और इनोवेशन को भी आगे बढ़ाएगा, जिसमें विभाग के रिसर्च विंग का विकास और बड़े स्पोर्ट्स व मेडिकल संस्थानों के साथ पार्टनरशिप करना शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयनित व्यक्ति को विभागीय प्लानिंग, बजटिंग, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट और प्रोफेशनल डेवलपमेंट की भी देखरेख करनी होगी और BCCI प्रोग्राम में सर्विस डिलीवरी के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना होगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें परफॉर्मेंस से जुड़े मामलों पर प्रवक्ता के तौर पर भी काम करना होगा।
