ICC में अब जय शाह का 'राज' मात्र 36 साल की उम्र में संभाला अध्यक्ष का कार्यभार

Jay Shah becomes new ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने आईसीसी चैयरमैन के रुप में अपना पदभार संभाल लिया है।वे इस पद पर बैठने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं।

Jay Shah becomes new ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में जय शाह का राज शुरू हो गया है। जय शाह ने आज, 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे इस पद पर बैठने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं और इसी के साथ क्रिकेट जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

Jay Shah ICC Chairman

जय शाह बने आईसीसी के नए अध्यक्ष (फोटो- PTI)

पूर्व BCCI सचिव ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जो नवंबर 2020 से इस पद पर हैं। ICC अध्यक्ष के रूप में अपने उद्घाटन वक्तव्य में जय शाह ने अपने दृष्टिकोण को बताया, जिसमें लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना और महिलाओं के खेल के विकास को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

End of Feed