ICC विश्व कप 2023: कर छूट नहीं मिलने पर बीसीसीआई को हो सकता है 955 करोड़ का नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:53 PM IST

बीसीसीआई को अगले साल भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत सरकार द्वारा टैक्स में छूट नहीं दिए जाने से 955 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिये अगर आईसीसी के प्रसारण राजस्व पर 21.84 प्रतिशत कर अधिभार लगाने के अपने फैसले पर केंद्र सरकार अडिग रहती है तो बीसीसीआई को करीब 955 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। भारत में अगले साल अक्टूबर नवंबर में 50 ओवरों का विश्व कप होना है।

ICC-World-Cup-2023

कर अधिभार के मायने हैं कि शुरुआती कीमत से इतर किसी वस्तु या सेवा पर अतिरिक्त फीस या कर लगाना। यह आम तौर पर मौजूदा कर में जोड़ा जाता है और किसी वस्तु या सेवा की दर्शाई गई कीमत में शामिल नहीं होता। आईसीसी के चलन के अनुसार मेजबान देश को सरकार से वैश्विक टूर्नामेंटों के आयोजन के लिये कर में रियायत लेनी होती है।

End of Feed