BCCI ने की ड्रीम 11 से करार खत्म होने की पुष्टि, एशिया कप 2025 से पहले नए 'स्पॉनसर' की खोज जारी

BCCI on Dream 11 Contract: फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम11 के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नाता खत्म हो गया है। इसकी पुष्टि सोमवार को बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने की है। अब बीसीसीआई नए लीड स्पॉन्सर की तलाश पर विचार-विमर्श कर रहा है। हालांकि एशिया कप से पहले इसका मिलना मुश्किल है।

BCCI on Dream 11 Contract: फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ड्रीम11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल प्रायोजक नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अब बोर्ड नए प्रायोजक की तलाश में है। हालांकि, अगले महीने शुरू होने जा रहे एशिया कप 2025 से पहले नया प्रायोजक मिलना मुश्किल माना जा रहा है।

Indian t20 team AP

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

दरअसल हाल ही में पारित ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025’ के तहत सरकार ने रियल मनी आधारित गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया है। ड्रीम11 का मुख्य कारोबार इसी श्रेणी में आता है। ऐसे में BCCI और ड्रीम11 के बीच का प्रायोजन करार अपने आप खत्म हो गया।

End of Feed