टेस्ट क्रिकेट को लेकर गंभीर हुआ BCCI, आईपीएल के बीच किया नए टूर्नामेंट का ऐलान

बीसीसीआई के ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओए) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नयी योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्रमश: 2024 और 2025 में पांच टेस्ट मैच हारने के बाद बीसीसीआई के ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओए) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नयी योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे। इस अंतर-सीओई टूर्नामेंट का उद्देश्य 25 साल से कम उम्र के 64 शीर्ष युवा क्रिकेटरों की पहचान करना और अगले दशक के लिए भारत की लाल गेंद की प्रतिभा को मजबूत बनाना है।

Vaibhav Ayush

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे (फोटो साभार- BCCI/IPL)

चार दिवसीय टूर्नामेंट में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

समझा जाता है कि सीओए से जुड़े सभी कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता (सीनियर, पाथवेज -भारत ए, भारत अंडर-23) और आयु-वर्ग (अंडर-19, अंडर-16) को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि बेंगलुरु में होने वाले अधिकांश हाई परफॉर्मेंस शिविर के दौरान अगले एक वर्ष तक उनका मुख्य फोकस लाल गेंद की प्रतिभा पूल को सही दिशा में लाने पर होगा ताकि निकट और दूर के भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ’’भारत इमर्जिंग टीम में केवल अंडर-25 खिलाड़ी शामिल होंगे और वे ’शैडो टूर’ के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा बनेंगे। यह रोडमैप सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को पूरी जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा।’’

End of Feed