रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे से संन्यास की अटकलों पर आई बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कोई भी फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं है और फिलहाल उसका पूरा ध्यान टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले एशिया कप पर है। अगस्त में प्रस्तावित बांग्लादेश के दौरे के रद्द होने के बाद भारत का अगला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया में 19 से 25 अक्टूबर के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में होगा।

Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

विराट और रोहित का शानदार रहा है वनडे करियर

कोहली और रोहित के नाम वनडे में संयुक्त रूप से 83 शतक और 25,000 से ज्यादा रन है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जायेंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पायेंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,'उनके मन में अगर कोई योजना है तो जाहिर है कि वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आला अधिकारियों को बताएंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट दौरे से पहले किया था। भारतीय टीम के नजरिए से देखे तो अगला बड़ा टूर्नामेंट फरवरी में होने वाला टी20 विश्व कप और उससे जुड़ी तैयारियां हैं। फिलहाल ध्यान एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने पर होगा, उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध होंगे।'

End of Feed