अजीत आगरकर की विदाई के बाद बीसीसीआई ने स्पेशल अंदाज में कहा शुक्रिया

बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत आगरकर की विदाई के बाद उनका स्पेशल अंदाज में शुक्रिया अदा किया है। जानिए बोर्ड ने उनके लिए विदाई संदेश में क्या कहा?

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का 5 अक्टूबर, 2026 को सीनियर सेलेक्शन कमिटी के मुख्य चयनकर्ता के रूप में समाप्त हो गया। बीसीसीआई ने उनकी जगह नए चयनकर्ता को पांच सदस्यीय समिति में खाली हुए पद को भरने के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई ने बुधवार को अजीत आगरकर को उनके योगदान के लिए आधिकारिक तौर पर शुक्रिया कहा।

Ajit Agarkar

अजीत आगरकर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

खास उपलब्धियों वाला रहा कार्यकाल

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स पोर्टल पर अजीत आगरकर के लिए संदेश लिखकर कहा, आपका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए खास उपलब्धियों भरा रहा- तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल, साथ ही 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर। पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर आपकी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए शुक्रिया श्रीमान अजीत अगरकर। भविष्य के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

End of Feed