जिसने दिया दर्द वही देगा दवा, बीसीसीआई ने नाराज राज्य संघों को खुश करने के लिए चुना ये रास्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 2, 2023, 05:33 PM IST

बीसीसीआई के महासचिव जय शाह ने विश्व कप 2023 की मेजबानी का मौका नहीं मिलने के बाद नाराज चल रहे राज्य क्रिकेट संघों को पत्र लिखकर आगामी सत्र में द्विपक्षीय सीरीज में वरीयता दिए जाने की बाद कही है। जानिए दर्द देने के बाद दवा दी थी।

नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी से चूकने वाले स्थलों को आगामी घरेलू सत्र के दौरान उनकी बारी के बिना भी 50 ओवर के मैचों की मेजबानी मिलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने यह सुझाव रखा है कि विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करने वाले स्थल घरेलू सत्र के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी की अपनी बारी छोड़ देंगे जिससे कि उन राज्य संघों को भरपाई की जा सके जो इस प्रतिष्ठित आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी से चूक गए हैं।

BCCI

बीसीसीआई

इन शहरों को मिला थी मेजबानी

राज्य संघों को लिखे पत्र में शाह ने सूचित किया है कि उनके प्रस्ताव को विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्थलों के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया है जिसमें दिल्ली, धर्मशाला, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरू और लखनऊ शामिल हैं। हालांकि विश्व कप के दौरान सिर्फ अभ्यास मैचों की मेजबानी करने वाले गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को आगामी सत्र में मेजबानी का मौका मिलेगा।

End of Feed