IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई ने किया बड़ा बदलाव, कोचिंग स्टाफ में हुई नई एंट्री

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। इस श्रृंखला से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा बदलाव किया है और टीम इंडिया को बड़ी राहत प्रदान की है।

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एक नया स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच मिल गया है। सोहम देसाई की जगह अब एड्रियन ले रॉक्स टीम की फिटनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्पोर्ट्स साइंस के क्षेत्र में मशहूर ले रॉक्स का यह भारतीय टीम के साथ दूसरा कार्यकाल होगा, क्योंकि वह जनवरी 2002 से मई 2003 तक इस भूमिका में रह चुके हैं।

BCCCI GAMGAIG

बीसीसीआई ने किया बड़ा बदलाव (फोटो- PTI)

बीसीसीआई द्वारा जारी एक ट्रेनिंग वीडियो में ले रॉक्स को देखा गया, जहां टीम 20 जून से लीड्स के हैडिंग्ले में शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों की तैयारी कर रही थी। लॉर्ड्स में हुई इस कड़ी प्रैक्टिस में हेड कोच गौतम गंभीर की देखरेख में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाजों ने विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के साथ मेहनत की।

End of Feed