अंडर -19 महिला वर्ल्ड कप चैंपियंस पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया बंपर इनाम का ऐलान

BCCI Bumper prize for U-19 World cup 2025 champions: दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाले भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के लिए बीसीसीआई ने अपना खजाना खोल दिया है। बोर्ड ने 5 करोड़ रुपए के बंपर इनाम का ऐलान किया है।

BCCI Bumper prize for U-19 World cup 2025 champions: भारत की अंडर -19 महिला टीम ने एक बार फिर से दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर दिया है। कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की छोरियों ने द.अफ्रीका को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए लगातार सात मैच जीतकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इन युवा क्रिकेटर्स के लिए बीसीसीआई ने भी अपना खजाना खोल दिया है। बोर्ड ने 5 करोड़ के इनाम का ऐलान किया है।

U-19 World cup champions

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन (फोटो- ICC)

युवा लड़कियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। बोर्ड ने टीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। महिला टीम ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों पर हावी होकर एक बार फिर अपने आयु वर्ग में ‘विश्व चैंपियन’ के रूप में अपनी बादशाहत कायम की।

End of Feed