Indian Test Squad for England Tour Announced: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिला मौका

Indian Cricket team for England Tour: बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

Indian Cricket team for England Tour: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सामने टीम के साथ-साथ कप्तान के चयन की सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में 25 वर्षीय शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया नियुक्त किया गया है। ऋषभ पंत टेस्ट टीम के नए उपकप्तान होंगे।

Indian Cricket team for England Tour

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

नायर की हुई टेस्ट टीम में वापसी

इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर की वापसी हुई है। उन्हें पिछले घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स में शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर के रूप में धमाल मचा रहे साई सुदर्शन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने भी पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित इंडिया-ए टीम में भी जगह दी गई है।

End of Feed